नई दिल्ली. पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप के फाइनल की तरफ अपने कदम आगे बढ़ा दिए पर उनके फैंस इस बात से खुश नहीं है. पाकिस्तानी फैंस को डर है कि पाकिस्तान फाइनल पहुंचता है और सामने टीम इंडिया होगी तो एक बार फिर उनको शर्मसार होना पड़ेगा. इस एशिया कप में पाकिस्तान टीम को लगातार दो बार हार का सामना करना पड़ा है. फाइनल में भी भारतीय टीम हारी तो टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब हो जाएगी.