आज एक लाख भक्तों ने मां शारदा के दर्शन किए: नवरात्रि के तीसरे दिन 150 किमी दूर से पैदल मैहर आए श्रद्धालु – Maihar News

आज एक लाख भक्तों ने मां शारदा के दर्शन किए:  नवरात्रि के तीसरे दिन 150 किमी दूर से पैदल मैहर आए श्रद्धालु – Maihar News


मैहर शारदा मंदिर में नवरात्रि के तीसरे दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बुधवार को माता चंद्रघंटा की पूजा की गई। मंदिर के गर्भगृह के पट सुबह 4 बजे खोले गए। प्रधान पुजारी पवन पांडे ने पूजा-अर्चना की।

.

दूर-दराज से श्रद्धालु रेल मार्ग, सड़क मार्ग और पैदल चलकर मंदिर पहुंच रहे हैं। कई भक्त संकल्प के साथ लेटते हुए भी यात्रा कर रहे हैं। नरसिंहपुर, जबलपुर, प्रयागराज और रायपुर से भक्त डीजे की धुन पर भक्ति गीत गाते हुए पहुंचे। जयसिंह नगर से 100 से अधिक श्रद्धालु 150 किलोमीटर की दूरी तय कर हाथों में ध्वजा लेकर पैदल आए।

प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने मां शारदा की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। शाम 6 बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। कई भक्तों ने मंदिर प्रबंधन की व्यवस्था की सराहना की।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।



Source link