Coronavirus In Mp Mandideep; Covid-19 Positive Woman Gives Birth To Healthy Baby | मंडीदीप में कोरोना पॉजिटिव मां ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया; पीपीई किट पहनकर डॉक्टरों ने कराई डिलिवरी

Coronavirus In Mp Mandideep; Covid-19 Positive Woman Gives Birth To Healthy Baby | मंडीदीप में कोरोना पॉजिटिव मां ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया; पीपीई किट पहनकर डॉक्टरों ने कराई डिलिवरी


मंडीदीप37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राससेन के मंडीदीप में कोरोना पॉजिटिव प्रसूता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने पीपीई किट पहनकर डिलिवरी कराई।

  • कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला की घर पर ही दोनो समय की स्वास्थ्य जांच
  • सिविल अस्पातल में दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म, कोविड टेस्ट के लिए नवजात का सैंपल लिया

मंडीदीप के सतलापुर में सिविल अस्पताल स्टॉफ ने कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला का प्रसव कराया है। महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। महिला को उसके घर पर ही आइसोलेट कर दिया। इसके बाद सुबह और शाम दोनों समय अस्पताल स्टॉफ गर्भवती महिला के घर पहुंचकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे थे।

शुक्रवार को सुबह जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे अस्पताल लाया गया, जहां कोरोना पॉजिटिव महिला ने अपने पहले और स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इस तरह से देखभाल करने के बाद बच्चे के जन्म को लेकर अस्पताल स्टॉफ सहित परिजन खुश हैं। हालांकि, कोविड की जांच के लिए नवजात का भी सैंपल भेजा जाएगा। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि नवजात पॉजिटिव है निगेटिव।

कोरोना पॉजिटिव मां ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया है।

कोरोना पॉजिटिव मां ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया है।

5 को लिए सैंपल लिया, 7 सितंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई

जिस महिला की शुक्रवार को सिविल अस्पताल में डिलिवरी कराई गई है। उसका सैंपल 5 सितंबर को लिया गया था। 7 सितंबर को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उसके बाद उसकी बेहतर देखभाल के लिए घर में ही आइसोलेट कर दिया गया था। सुबह 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें अस्पताल लाया गया। इसके बाद पीछे के दरवाजे से सुरक्षित तरीके से महिला को लेबर रूम लाया गया।

शुक्रवार को सुबह सिविल अस्पताल मंडीदीप में डॉक्टरों की टीम ने महिला का प्रसव कराया।

शुक्रवार को सुबह सिविल अस्पताल मंडीदीप में डॉक्टरों की टीम ने महिला का प्रसव कराया।

पीपीई किट पहनकर कराई डिलेवरी

ओबेदुल्लागंज बीएमओ डॉ. अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि महिला के कोरोना पॉजिटिव होने से विशेष सावधानी रखी गई। डिलेवरी के समय डॉक्टर सहित मेडिकल स्टॉफ ने पीपीई किट पहनीं हुई थीं। इसके अलावा लेबर रूम में पीछे के दरवाजों से ही उन्हें लाया गया था। इससे दूसरे मरीजों को कोई परेशानी न हो। दोपहर 12.08 बजे डिलिवरी हो गई।

पॉजिटिव मां की नवजात बेटी निगेटिव

इस तरह का एक और मामला जून में भी आ चुका है। जब सिलवानी की एक गर्भवती महिला को सागर में भर्ती कराया गया। वहां उसकी कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिस बच्ची को उसने जन्म दिया और उसे दूध भी पिलाया। पॉजिटिव मां के संपर्क में आने के बावजूद नवजात बच्ची की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

0



Source link