BCCI ने तोड़ी चुप्पी…श्रेयस के रेड बॉल फॉर्मेट छोड़ने पर बोर्ड ने क्या बताया

BCCI ने तोड़ी चुप्पी…श्रेयस के रेड बॉल फॉर्मेट छोड़ने पर बोर्ड ने क्या बताया


Last Updated:

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने अचानक रेड बॉल फॉर्मेट छोड़कर अपना पक्ष तो सामने रख दिया, लेकिन अब बीसीसीआई की ओर से भी पहली प्रतिक्रिया आई है.

श्रेयस अय्यर
नई दिल्ली: मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अचानक रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेने का ऐलान करके हर किसी को चौंका दिया. अब बीसीसीआई ने पूरे मामले में अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. अय्यर ने सिलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष अजीत अगरकर को बताया है कि पीठ में जकड़न के कारण वह इस समय रेड बॉल फॉर्मेट में होने वाली मेहनत नहीं कर सकते.

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट श्रृंखला में खुद को न सिलेक्ट करने का अनुरोध भी किया है. श्रेयस ने लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चल रहे भारत ए के दूसरे चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट से नाम वापस ले लिया था और अब पता चला है कि उन्होंने लाल गेंद के क्रिकेट से अस्थायी ब्रेक ले लिया है. उन्हें भारत ए का कप्तान बनाया गया था और उनकी अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल ने यह पद संभाला.

दरअसल श्रेयस ने अगरकर को पत्र लिखकर औपचारिक रूप से आग्रह किया है. इससे पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल तक पहुंचाने वाले श्रेयस का 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी सत्र में खेलना संदिग्ध हो गया है.

श्रेयस अब अपनी पीठ की आगे की जांच और उबरने की प्रक्रिया के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे. गौरतलब है कि श्रेयस अतीत में भी पीठ की समस्या से जूझते रहे हैं.

homecricket

BCCI ने तोड़ी चुप्पी…श्रेयस के रेड बॉल फॉर्मेट छोड़ने पर बोर्ड ने क्या बताया



Source link