पीथमपुर में इंदौर का रहने वाला बच्चा मिला: 6 साल का विशाल स्कूल के पास सोता मिला, पुलिस परिजन की तलाश कर रही – Pithampur News

पीथमपुर में इंदौर का रहने वाला बच्चा मिला:  6 साल का विशाल स्कूल के पास सोता मिला, पुलिस परिजन की तलाश कर रही – Pithampur News


पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित एक प्राइवेट स्कूल के पास बुधवार शाम 8.30 बजे एक 6 साल का बच्चा सोता हुआ मिला। डायल 112 को इस संबंध में सूचना मिली।

.

पुलिस ने बताया कि बच्चे का नाम विशाल है। उसके पिता का नाम शंकर और मां का नाम टेकला है। बच्चे ने बताया कि वह इंदौर के दशहरा मैदान के पास रहता है।

डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने आसपास के क्षेत्र में बच्चे के परिजनों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बच्चे को सेक्टर एक थाने ले जाया गया है।

पुलिस सोशल मीडिया पर बच्चे की जानकारी शेयर की

बच्चे के कपड़ों से लग रहा है कि वह मजदूर परिवार से है। पुलिस ने स्थानीय सोशल मीडिया पर भी बच्चे की जानकारी पोस्ट की है। इससे उसके परिजनों को जल्द ढूंढने में मदद मिल सकती है। पुलिस ने इंदौर के संबंधित थाने को भी सूचित कर दिया है।



Source link