420 के जवाब में 194 रन पर ढेर…राहुल फ्लॉप, पडिक्कल-जुरेल 1-1 रन बनाकर आउट

420 के जवाब में 194 रन पर ढेर…राहुल फ्लॉप, पडिक्कल-जुरेल 1-1 रन बनाकर आउट


Last Updated:

केएल राहुल ने वेस्टइंडीज सीरीज से पहले मिला मौका गंवा दिया है. राहुल ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहली पारी में 11 रन बनाकर आउट हुए वहीं देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने भी निराश किया.दोनों इंडिया ए की ओर से खेलते हुए दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच की पहली पारी में एक एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए आज टेस्ट चुनी जाएगी.

सितारों से सजी भारतीय ए टीम पहली पारी में सस्ते में ढेर.
नई दिल्ली. स्टार बल्लेबाज केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले मिले मौके का फायदा नहीं उठा सके. राहुल इस समय इंडिया ए की ओर से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल रहे हैं.पहली पारी में उनका बल्ला नहीं चला. दाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. राहुल के अलावा पहले टेस्ट मैच में 150 रन की पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल ने भी दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में निराश किया. पिडक्कल के साथ साथ विकेटकीपर ध्रुव जुरेल एक एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेसट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन बुधवार को होना है. इससे पहले इन स्टार खिलाड़ियों का सस्ते में आउट होना चिंता का विषय है.

ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से पहली पारी में बनाए गए 420 रन के जवाब में सितारों से सजी इंडिया ए टीम की पहली पारी 194 रन पर ढेर हो गई. ओपनिंग के लिए उतरे केएल राहुल (KL Rahul) 24 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए वहीं देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने एक एक रन बनाए. इसके अलावा साई सुदर्शन ने 140 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली वहीं एन जगदीशन ने 45 गेंदों पर 38 रन बनाए. वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की घेरलू टेस्ट सीरीज के लिए केएल राहुल का टीम में चुना जाना तय है. वहीं ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल भी टीम में चुने जाएंगे. जबकि साई सुदर्शन की भी टेस्ट में जगह बरकरार रखने की उम्मीद है. वहीं जगदीशन को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में रखा जा सकता है.

Abhishek Sharma Ranking: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास… टी20 में हासिल की बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों के क्लब में धांसू एंट्री

देवदत्त पडिक्कल की टेस्ट टीम में हो सकती है वापसी
देवदत्त पडिक्कल की एक साल बाद टेस्ट टीम में वापसी के संकेत हैं. पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में 150 रन की पारी खेलकर टेस्ट टीम में वापसी का दावा ठोका था. गेंदबाजों की बात करें तो मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा इस टेस्ट में गेंदबाजी की धार देने उतरे हैं लेकिन पहली पारी में दोनों फीके रहे.सिराज ने 16 ओवर में 94 रन लुटाए और उन्हें एक विकेट मिला वहीं प्रसिद्ध ने 17 ओवर में 76 रन देकर 1 विकेट निकाला.

भारत ने दूसरी पारी में 16 रन पर 3 विकेट निकाले
दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ए ने 3 विकेट पर 16 रन बना लिए थे. दूसरी पारी में सिराज को एक विकेट मिला है. ओपनर सैम कोंटास तीन रन बनाकर आउट हुए वहीं कैम्पबेल खाता भी नहीं खोल पाए जबकि ओलिवर पीक 1 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान नाथन मैक्सवीनी 11 रन पर बैटिंग कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ए की बढ़त 242 रन की हो गई है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

420 के जवाब में 194 रन पर ढेर…राहुल फ्लॉप, पडिक्कल-जुरेल 1-1 रन बनाकर आउट



Source link