मुरैना के शुभम रिसोर्ट के कैशियर को गोली मारने वाले नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए।
ग्वालियर में हाईवे पर खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक रिसोर्ट के कैशियर को लूटने का प्रयास किया है। जब बदमाश अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए तो बाइक सवार कैशियर को गोली मार दी। गोली उसकी जांघ में लगी है।
.
गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो बदमाश भाग गए। घटना बुधवार रात को ग्वालियर में पुरानी छावनी हाईवे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिर भी घटना को संदिग्ध मानकर घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
अपाचे से घर जा रहा था कैशियर शहर के दुल्लपुर निवासी जितेंद्र सिंह जाटव मुरैना बानमोर में शुभम रिसोर्ट में बतौर कैशियर कार्यरत हैं। बुधवार रात 11 बजे वह रिसोर्ट से काम पूरा करने के बाद घर लौट रहा था। अभी वह अपनी अपाचे बाइक से रायरू वृंदावन गार्डन के पास पहुंचा था कि उसे रास्ते पर काले रंग की अपाचे से खड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने रुकने का इशारा किया। जब जितेन्द्र ने बाइक नहीं रोकी तो बदमाश ओवरटेक कर पास आए और बाइक का हैंडल पकड़कर जितेंद्र को गिरा दिया।
इसके बाद उससे छीना झपटी करने लगे। बदमाशों ने बाइक कि चाबी मांगी लेकिन जितेन्द्र ने नहीं दी। जिस पर एक बदमाश ने कट्टा निकाल कर गोली चला दी। गोली जितेन्द्र कि जांघ पर लगते हुए निकल गई। घायल को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुरानी छावनी थाना पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान लेने के बाद तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस पुलिस को घटना संदिग्ध नजर आ रही है फिलहाल घायल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जब पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं तो एक स्पॉट पर धुंधले फुटेज मिले हैं। बदमाश नकाब पहने थे इसलिए पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है पुरानी छावनी थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव का कहना है कि
बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली मारी है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ स्थानों पर संदेही बदमाशों के फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर तलाश की जा रही है।
