फिल्म एक्टर संजय दत्त भगवान महाकाल की शरण में: महाकाल के जयकारे लगाए, बोले- प्रत्यक्ष रूप से शक्ति को अनुभव किया – Ujjain News

फिल्म एक्टर संजय दत्त भगवान महाकाल की शरण में:  महाकाल के जयकारे लगाए, बोले- प्रत्यक्ष रूप से शक्ति को अनुभव किया – Ujjain News



विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त उज्जैन पहुंचे। संजय दत्त ने नंदी हाल में बैठकर आरती में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

.

संजय दत्त रात करीब 3 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। दो घंटे बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान वे महाकाल का जाप करते नजर आए। आरती के बाद संजय दत्त ने देहरी से ही भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद संजय दत्त ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि बाबा महाकाल ने मुझे यहां पर बुलाया। मेरे पास शब्द नहीं हैं अनुभति व्यक्त करने के लिए। मैंने आज प्रत्यक्ष रूप से शक्ति को अनुभव किया है। सालों से आने की कोशिश कर रहा था। बाबा महाकाल का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।



Source link