Last Updated:
Agriculture News: बालाघाट के कटंगी में सीएम मोहन यादव ने 337 करोड़ की प्रोत्साहन राशि 6.69 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर की. लेकिन ज़मीनी हकीकत में किसानों को मिला केवल 10 हजार तक. समर्थन मूल्य 3100 की मांग ज़ोरों पर है.
ऐसे में धान की खेती करने वाले हर किसानों को प्रति हेक्टयर चार हजार रुपए किसानों को बोनस के रूप में दिया गया. ऐसे में लोकल 18 ने कार्यक्रम में किसानों से बातचीत की जानिए उन्होंने क्या कहा…
कटंगी में हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों से करीब 15 हजार लोग पहुंचे. इसके लिए 300 से ज्यादा बसों में भरकर किसानों को लाया गया. ऐसे में बैठक व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को अंदर तक नहीं आने दिया गया. ऐसे में वे निराश होकर लौट गए. वहां पर न तो शौचालय की उचित व्यवस्था थी न पेयजल की. ऐसे में आम लोगों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में समस्या का सामना करना पड़ा.
किसान बोले- 10 हजार से ज्यादा नहीं मिलेगा, सुनिल पटले का कहना है कि सीएम भले ही बड़ी-बड़ी घोषणाएं की, लेकिन कितनी ही जमीन वाला किसान हो 10 हजार रुपए से ज्यादा की राशि ज्यादा नहीं मिलने वाली है. जब ये राशि किसानों के खाते में आने तब सब साफ हो जाएगा, जो मिला ठीक मिलादशरथ चौधरी का कहना है कि आज सीएम साहब ने किसानों को जितना दिया ठीक दिया. वहीं 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल मिलने के सवाल पर बोले की किसानों को इतना तो मिलना चाहिए.
लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाइस मामले में किसानों की राय बटी हुई लगी. कुछ किसानों का कहना था कि अभी जो मिला ये ठीक है. लेकिन समय के साथ 31 सौ रुपए धान का समर्थन मूल्य मिलेगा, जिससे किसानों को फायदा होगा. वहीं, कुछ किसान आज प्रोत्साहन राशि की कमी से नाराज थे. इसमें वे कहते है कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में यहां से कई ज्यादा किसानों को प्रोत्साहन राशि मिलती है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें