महिला पर धारदार हथियार से हमला कर छत से फेंका: मौत, रतलाम में पोते-पोती के साथ सो रही थी; जांच बचाकर खेत में भागी पोती – Ratlam News

महिला पर धारदार हथियार से हमला कर छत से फेंका:  मौत, रतलाम में पोते-पोती के साथ सो रही थी; जांच बचाकर खेत में भागी पोती – Ratlam News


रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र के गांव भीमपुरा में एक 48 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने महिला के ऊपर पहले सिर पर हथियार से हमला किया। इसके बाद छत से नीचे फेंक दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। गुरुवार सुबह आसपास वालों को पता चला। तब पुलिस को

.

देर रात घुसे अज्ञात बदमाश

मृतिका का नाम नानी बाई उर्फ नर्मदा पति कैलाश भूरिया है। घटनाक्रम देर रात करीब एक बजे हुआ। महिला अपने पोते और पोतियों के साथ घर की छत पर सो रही थी। इस दौरान दो अज्ञात लोग घर के गलियारे से छत पर चढ़े।

इसके बाद महिला के दाहिने तरफ कनपटी पर किसी हथियार से हमला किया। उसके बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। इस दौरान दोनों बदमाशों ने साथ में सो रही 10 साल की पोती लक्ष्मी का भी गला दबाने का प्रयास किया। लेकिन, वह वहां से भाग कर पास के खेत में जाकर छिप गई।

घटनास्थल पर जांच करते एएसपी राकेश खाका व अन्य।

पोती ने परिजनों को बताया

गुरुवार सुबह उसने घर के पास रहने वाली मृतिका की जेठानी धन्नाबाई को बताया। धन्नाबाई ने वहां से गुजर रहे गांव के हरिनारायण को बताया। हरिनारायण गांव के सरपंच लालसिंह भूरिया को सूचना दी। वह महिला के घर पहुंचे। महिला मृत अवस्था में नीचे गिरी थी।

रावटी थाना पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर रतलाम पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।

मेडिकल कॉलेज में बैठे परिजन।

मेडिकल कॉलेज में बैठे परिजन।

रतलाम से एएसपी पहुंचे, हत्या के एंगल से जांच जारी

घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल व फोरेंसिक टीम पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मर्ग कायम कर हत्या के एंगल से जांच कर रही है।



Source link