Last Updated:
Pakistan vs Bangladesh Live Updates: एशिया कप 2025 में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला है. हारने वाली टीम का पत्ता टूर्नामेंट से साफ हो जाएगा. वहीं, जीतने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट कटवा लेगी. भारत पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है.
Pakistan vs Bangladesh Live Updates पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज एशिया कप 2025 में करो-मरो की भिड़ंत है. जो टीम हारी, वो फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी. जीतने वाली टीम को खिताबी मैच में भारत के खिलाफ उतरने का मौका मिलेगा. पाकिस्तान की टीम को सुपर-4 में भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी जबकि उन्होंने श्रीलंका को मात दी. वहीं, बांग्लादेश श्रीलंका से जीत दर्ज करने के बाद भारत से हार चुका है. यानी दोनों टीमों की स्थिति इस वक्त सुपर-4 के प्वाइंट्स टेबल में एक जैसी ही है. यही वजह है कि आज जीतने वाली टीम को डायरेक्ट फाइनल में एंट्री मिलेगी. श्रीलंका पहली ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है. यहां आपको मैच का पल-पल का हाल जानने को मिलेगा.
श्रीलंका की टीम लीग स्टेज तक अजेय थी, लेकिन सुपर-4 में पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ने ही उनकी बोलती बंद कर दी।.यही वजह है कि वो एशिया कप से बाहर हो चुके हैं. पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठते रहे हैं. भारत के खिलाफ पिछले मैच में सलमान आगा की टीम ने अच्छा लक्ष्य जरूर सेट किया लेकिन ऐसा तभी हो सका जब भारतीय टीम ने खूब कैच टपकाए.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें