सोशल मीडिया पर देवी दुर्गा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट: शाजापुर के सारसी गांव में युवक ने फेसबुक पर की विवादित पोस्ट, गिरफ्तार – shajapur (MP) News

सोशल मीडिया पर देवी दुर्गा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट:  शाजापुर के सारसी गांव में युवक ने फेसबुक पर की विवादित पोस्ट, गिरफ्तार – shajapur (MP) News


शाजापुर के ग्राम सारसी में एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर देवी दुर्गा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का मामला सामने आया है। जसवंत सिंह राजपूत ने गुरुवार सुबह 8 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराई।

.

मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास ने बताया कि 24 सितंबर 2025 को रात 8 बजे गांव के रमेश ने फेसबुक स्टोरी पर विवादित पोस्ट की। पोस्ट में देवी दुर्गा की वैवाहिक स्थिति और महिषासुर के साथ युद्ध पर सवाल उठाए गए थे।

शिकायतकर्ता जसवंत सिंह ने कहा कि इस पोस्ट से गांव के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रमेश ने धार्मिक उन्माद फैलाने के इरादे से यह पोस्ट शेयर की। जसवंत सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपा है।

थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link