Last Updated:
Bhopal Top 5 Khichdi Shop: नवरात्रि का दौर शुरू होते ही फल हर खिचड़ी का मार्केट भी बढ़ जाता है. ऐसे में लोकल 18 के माध्यम से हम आपको बताएंगे भोपाल की टॉप फाइव दुकान, जहां एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट खिचड़ी और साबूदाना बड़े का स्वाद चखने को मिल जाता है. यहां दिनभर नवरात्रि में भक्तों का तांता लगा रहता है.
भोपाल के 1100 क्वार्टर स्थित साईं मंदिर के सामने मां नर्मदा फलाहारी खिचड़ी की दुकान लगती है. यह दुकान पिछले कई सालों से लोगों की पसंदीदा बनी हुई है. यहां की खिचड़ी के लिए त्योहार के मौकों पर भारी भीड़ देखने को मिलती है.

पिछले 8 सालों से यहां शादी खिचड़ी के अलावा दही खिचड़ी और गरमा-गरम साबूदाना बड़ा लोगों को परोसा जा रहा है. नवरात्र के मौके पर यहां लोग सबसे ज्यादा पहुंचते हैं.

शहर के एमपी नगर जोन 2 में अन्नपूर्णा फलाहारी खिचड़ी नामक दुकान भी पिछले कई सालों से खिचड़ी का स्वाद लोगों को खिला रही है. यह भी शहर की पुरानी वह लोगों की पसंदीदा दुकानों में से एक है.

यहां अलग तरीके से साबूदाना खिचड़ी बनाई जाती है और व्रत के लिए स्पेशल तैयार कर लोगों को खिलाई जाती है. इसके अतिरिक्त यहां साबूदाना बड़ा, फलाहारी नमकीन और चिवड़ा भी मिल जाता है.

भोपाल के एमपी नगर जोन 1 स्थित इंदौर की प्रसिद्ध मां अन्नपूर्णा फलाहारी खिचड़ी की दुकान आंटी द्वारा 18 सालों से लगाई जा रही है. इसमें मां के हाथों का प्यार और शुद्धता भी मिल जाती है.

इस साबूदाना खिचड़ी को साबूदाना में मसाला, शक्कर पाउडर, नींबू, नमकीन और धनिया डालकर बनाया जाता है. सुंदर बाई आंटी पिछले कई सालों से भोपालवासियों की पसंदीदा बनी हुई है.

शहर के कोलार क्षेत्र में स्थित उदय फलहारी खिचड़ी भी मुख्य रूप से कोलारवासियों को पिछले कई सालों से अपनी फलाहारी खिचड़ी का स्वाद चख रहे हैं. नवरात्रि सावन सोमवार और जन्माष्टमी जैसे त्योहारों पर यहां बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिलती है.

यहां साबूदाना खिचड़ी के अलावा चिवड़ा, आलू के चिप्स, साबूदाना वडा और छाछ सबसे लोकप्रिय है. यदि आप भी व्रत के खाने का स्वाद चखना चाहते हैं, तो बीमा कुंज स्थित महाबली नगर में उदय फलाहारी खिचड़ी की दुकान पर आ सकते हैं.

भोपाल के न्यू मार्केट में स्थित बृजवासी मिष्ठान भंडार शहर की सबसे पुरानी दुकानों में से एक है. न्यू मार्केट में खरीदारी के लिए आने वाले यहां की साबूदाना खिचड़ी के अलावा स्पेशल व्रत वाला हलवा और लस्सी का स्वाद चखने पहुंचते हैं.

यदि आप भी व्रत के लिए भोपाल शहर में कुछ पसंदीदा फलहार की दुकान ढूंढ रहे हैं, तो इन दुकानों में आपको स्वाद का जबरदस्त जायका चखने को मिल जाएगा.