बड़वानी के रणजीत चौक पर स्वर संगम गरबा मंडल नवरात्रि महोत्सव का आयोजन कर रहा है। यह मंडल 1984 से लगातार गरबा आयोजन कर रहा है।
.
मंडल के निदेशक अनिल जोशी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत रात 9 बजे महा आरती से होती है। इसके बाद गणेश वंदना होती है। कार्यक्रम में माता जी के गरबे, राधा-कृष्ण रास, शिव तांडव, काली माता का रुद्र रूप और हनुमान जी से जुड़ी प्रस्तुतियां होती हैं।
आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण मंडल ने एक विशेष आदिवासी गरबा भी तैयार किया है। गरबों की कोरियोग्राफी जया जोशी, शिवानी मारू और हर्षित पारगिर ने की है। संगीत का संयोजन अमजद अली खान और उनकी टीम ने किया है।
NGM म्यूजिक के विनोद मुकाती के माध्यम से कार्यक्रम का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण हो रहा है। इस कार्यक्रम को देश-विदेश में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी होता है। सही जवाब देने वाले बच्चों को शील्ड और पुरस्कार दिए जाते हैं।
जया जोशी, शिवानी मारू और मीनाक्षी गुप्ता की टीम द्वारा प्रस्तुत गरबों का दर्शक हर दिन इंतजार करते हैं। मंडल ने लोगों से यूट्यूब लाइव के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है।






