अभी उन्हें और क्रिकेट …, अजीत अगरकर ने ईशान किशन के सामने रखी बड़ी कंडीशन, जानें पूरा मामला

अभी उन्हें और क्रिकेट …, अजीत अगरकर ने ईशान किशन के सामने रखी बड़ी कंडीशन, जानें पूरा मामला


भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने जा रही है. आज भारतीय टीम के स्क्वॉड की घोषणा हो चुकी है. टीम में कई चौंकाने वाले बदलाव किए गए. कुछ खिलाड़ियों को मौका मिला तो कुछ ड्राप किए गए. लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है. किशन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. आगामी सीरज में उनके शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उनकी जगह नारायण जगदीसन ने ली. बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने ईशान किशन के सामने एक बात रखी, जिसे पूरा करने के बाद किशन को टीम में जगह दी जाएगी.

अजीत अगरकर का बयान
किशन के बारे में पूछे जाने पर अगरकर ने कहा, ” जब हमने इंडिया ए का स्क्वॉड चुना था. तब ईशान फिट नहीं थे. मैं ये कहना चाहता हूं जब किशन चोटिल हुए तो एन जगदीशन आखिरी टेस्ट मैच का हिस्सा थे. इसमें कोई शक नहीं है कि किशन अच्छे खिलाड़ी हैं. बस हम ये चाहते हैं की वो और ज्यादा क्रिकेट खेलें. उन्हें और भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने होंगे. 29 वर्षीय एन जगदीशन भारतीय टीम में बतौर दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल किए गए. ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे, जिस कारण वह इस सीरीज से भी बाहर रहेंगे. उनकी जगह ध्रुव जुरेल बतौर विकेटकीपर जिम्मा संभालते दिखेंगे. जगदीशन ने इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में 64 रनों की पारी खेली थी. 

ईशान का टेस्ट करियर 
किशन ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ की थी. उन्होंने अभी तक अपने टेस्ट करियर में खेले 2 मैचों की 3 पारियों में 78.90 की औसत से 78 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 52 रनों का रहा है. उन्होंने अपने इस छोटे से टेस्ट करियर में 1 अर्धशतक जमाया है. किशन ने अपने करियर में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं. जब उनके खेलने का समय आया तो वो टीम से बाहर हो गए. 

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें:क्या है BCCI के प्रेसिडेंट की सैलरी? सुविधाओं से लेकर मिलती है ये बड़ी पावर, 28 सितंबर को होना है चुनाव

 

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव.



Source link