Last Updated:
Mohammad Haris News: मोहम्मद हारिस की एक बेवकूफी का खामियाजा पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आज बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चुकाना पड़ा. पाकिस्तान के स्कोर से एक रन कम कर दिया गया। पहले ही बैटर्स ने टीम का बंटाधार कर दिया था। रही सही कसर इस तरह की चूक ने पूरी कर दी.
नई दिल्ली. बांग्लादेश के खिलाफ करो-मरो जैसे मैच में पहले ही पाकिस्तान की टीम की हालत टाइट थी. इसपर मेहंगाई में आटा गीला करने का काम मोहम्मद हारिस ने कर दिया. हारिस के ब्रेन फेड के चलते पाकिस्तान की टीम को एक रन का खामियाजा चुकाना पड़ा. 10 ओवरों के बाद स्कोरबोर्ड पर पाकिस्तान की टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाया गया था. इसके बाद ड्रिंक ब्रेक्स हो गए. जब टीम वापस आई तो स्कोर घटाकर फिर से 46 रन कर दिया गया. यह सब मोहम्मद हारिस की एक छोटी सी चूक के कारण हुआ.
दरअसल, 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्ट्राइक सलमान अली आगा के पास थी. कप्तान ने हल्के हाथों से बॉल को लॉंग ऑन की दिशा में कार दिया. एक रन आना तय था लेकिन मिस फील्ड के चलते दोनों खिलाड़ी दूसरे रन के लिए भागे और रन पूरा किया. यहां तक देखने और सुनने में सबकुछ ठीकठाक ही लग रहा है लेकिन ऐसा नहीं है. दरअसल, जब मिसफील्ड हुआ तो मोहम्मद हारिस का ध्यान नीचे लाइन की तरफ था ही नहीं. वो दूसरे छोर पर मौजूद कप्तान को यह बताने में व्यस्त थे कि दूसरा रन हो जाएगा. उन्होंने नीचे लाइन पर बैट लगाया ही नहीं और शॉर्ट रन लेकर वापस नॉन-स्टा्रइकर एंड की तरफ भाग लिए. यही वजह है कि 11वां ओवर शुरू होने से पहले ही इस बात की जानकारी अंपायर को दी गई और स्कोर बोर्ड से एक रन कम कर दिया गया.