Last Updated:
Karun Nair reactions: करुण नायर टेस्ट टीम से बाहर किए जाने पर गुस्से में हैं. जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने रिपोर्टर से कहा कि आप जाकर सेलेक्टर्स से इसके बारे में पूछो कि उन्होंने मुझे क्यों टीम से बाहर किया है. वह इंग्लैंड में आठ पारियों में 226 रन ही बना सके.
नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ चुके करुण नायर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम से बाहर किए जाने पर गुस्से में हैं. करुण ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनका सेलेक्शन टेस्ट टीम में होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिससे वह हैरान हैं. नायर ने हाल में 8 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी. उन्हें इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ ले जाया गया था. हालांकि उनकी वापसी सीरीज में प्रदर्शन खास नहीं रहा जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. इंग्लैंड में करुण को सीरीज के पांचों टेस्ट में मौका मिला लेकिन वो मौके को नहीं भुना पाए. नायर को अब शायद ही टीम इंडिया में मौका मिल पाए.
8 पारियों में 25.62 की औसत से रन बना सके
करुण नायर ने इंग्लैंड में आठ पारियों में सिर्फ 25.62 की औसत से 226 रन ही बना सके.इंग्लैंड में बल्लेबाजी के लिए मददगार पिचों पर वे सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा पाए. वह अर्धशतक ओवल में भारत की पांचवीं टेस्ट जीत में आया था. नायर का मानना है कि मुश्किल परिस्थितियों में वह हाफ सेंचुरी शतक के बराबर थी.
‘मेरी वो हाफ सेंचुरी शतक के बराबर थी’
करुण नायर ने कहा, ‘आपको शायद चयनकर्ताओं से पूछना चाहिए कि वे क्या सोच रहे हैं. पिछले टेस्ट मैच में जब पहली पारी में कोई और रन नहीं बना पाया था, तब मैंने अर्धशतक बनाया था. इसलिए, हां, मुझे लगा कि मैंने टीम के लिए योगदान दिया. खासकर उस आखिरी मैच में जिसमें हमने जीत हासिल की थी.’ भारत के करुण नायर वो खिलाड़ी हैं जिसने महज अपने तीसरे टेस्ट में तिहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया था. लेकिन आज वह टीम इंडिया की चयन सूची में कहीं नजर नहीं आ रहे है .
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें