पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद।
आगर मालवा में भारतीय जनता पार्टी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
.
सांसद फिरोजिया ने पं. दीनदयाल को श्रेष्ठ विचारक, पत्रकार और चिंतक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हीं के विचारों पर कार्य कर रही है। इन्हीं विचारों के कारण पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।
फिरोजिया ने बताया कि पं. उपाध्याय का जीवन कष्टमय रहा। वे अखंड भारत के पक्षधर थे। उनका व्यक्तित्व भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें उन्हीं के बताए मार्ग पर चल रही हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद भाजपा जिला की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।