Green Park Stadium Kanpur: ग्रीन पार्क स्टेडियम में 8 साल के लंबे इंतजार के बाद 30 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच एक बार फिर बल्ला बजेगा. यानी ग्रीन पार्क की दूधिया रोशनी में पहली बार वनडे मैच का रोमांच दर्शकों को देखने को मिलेगा, जिससे वो खासे उत्साहित है. बता दें, 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक यहां भारत ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में आज एक बड़ा बदलाव हुआ है, जिससे इसका रोमांच और भी ज्यादा बढ़ गया है.
कप्तानी में बदलाव या रणनीति?
श्रेयस अय्यर पिछले कुछ समय से पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं. 2023 में उन्होंने लंदन में सर्जरी करवाई थी, लेकिन उसके बाद भी उन्हें दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याएं होती रही हैं. इसी कारण, उन्होंने बीसीसीआई को पत्र लिखकर अगले छह महीने तक रेड बॉल यानी टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक मांगा है.
उनका उद्देश्य है कि वे पूरी तरह से फिट होकर लंबे फॉर्मेट के लिए सहनशक्ति वापस पा सकें. ऐसे में चयन समिति ने उन्हें भारत ए की कप्तानी सौंपी है. यह फैसला इस लिहाज से भी अहम है कि अय्यर छोटे फॉर्मेट में अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित कर सकते हैं.
स्टेडियम में होगी भीड़, मुकाबलों में होगी टक्कर!
ग्रीन पार्क स्टेडियम की पहचान रही है कि यहां होने वाले मैचों में भारी भीड़ उमड़ती है. जब भारत ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ आमने-सामने होंगे, तो दर्शकों का उत्साह भी चरम पर होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ‘ए’ के युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का सुनहरा मौका मिलेगा. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ भी हमेशा की तरह सख्त चुनौती पेश करेगी. ऐसे में तीनों मुकाबले रोमांचक और कांटे के होने की उम्मीद है.
भारत ‘ए’ की टीम घोषित, कौन खेलेगा-कौन नहीं?
बीसीसीआई ने सीरीज़ के लिए भारत ए की टीम की घोषणा कर दी है। टीम इस प्रकार है:
पहला वन-डे (30 सितंबर)
– श्रेयस अय्यर (कप्तान)
– प्राभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
– रियान पराग
– आयुष बडोनी
– सूर्यांश शेडगे
– विप्रज निगम
– निशांत सिंधु
– गुरजपनीत सिंह
– युधवीर सिंह
– रवि बिश्नोई
– अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर)
– प्रियंश आर्य
– सिमरजीत सिंह
दूसरा और तीसरा वन-डे (3 और 5 अक्टूबर)
– श्रेयस अय्यर (कप्तान)
– तिलक वर्मा (उप-कप्तान)
– अभिषेक शर्मा
– प्राभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
– रियान पराग
– आयुष बडोनी
– सूर्यांश शेडगे
– विप्रज निगम
– निशांत सिंधु
– गुरजपनीत सिंह
– युधवीर सिंह
– रवि बिश्नोई
– अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर)
– हर्षित राणा
– अर्शदीप सिंह
श्रेयस अय्यर की कप्तानी ने न केवल टीम में जोश बढ़ाया है, बल्कि दर्शकों में भी उत्साह दोगुना हो गया है. कानपुर के क्रिकेट प्रेमी अब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि अय्यर अपने अनुभव और नेतृत्व से टीम को कैसे आगे बढ़ाते हैं.