टिमरनी19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- जिले में करीब दस दिनाें बाद हुई तेज बारिश, साेयाबीन कटा रहे किसान चिंितत
जिले में करीब 10 दिन बाद गुरुवार काे तेज बारिश हुई। इससे लाेगाें काे गर्मी व उमस से राहत ताे मिली, लेकिन साेयाबीन कटा रहे किसानाें की चिंता बढ़ गई। टिमरनी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से तेज धूप पड़ रही थी। गुरुवार दाेपहर अचानक बारिश शुरू हाे गई। तेज हवा भी चली। करीब 1 घंटे तक लगातार हुई बरसात के कारण सड़कों पर पानी जमा हाे गया। लाेगाें ने तेज गर्मी और उमस से राहत महसूस की।
हंडिया तहसील क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से बारिश थम गई थी। दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बारिश हुई। खिरकिया में दोपहर बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हाे गई। शाम तक लगातार बारिश जारी रही। मौसम में ठंडक रही। गुरुवार सुबह तक 861.9 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। साेडलपुर सहित क्षेत्र में तेज बारिश हुई। तेज बारिश से वनग्रामाें के कई रपटाें पर पानी आ गया।
इसके बाद भी वाहन चालक और ग्रामीण जान जाेखिम में डालकर रपटे पार करते दिखे। बड़वानी के पास नाले के पानी से रपटा जलमग्न हाे गया। इधर, आसपास गांवाें में दोपहर 2 बजे से अचानक तेज बारिश शुरू हाे गई। कांकरिया क्षेत्र में दाेपहर 1 बजे से बारिश शुरू हाे गई।
फसल कटाई के दाैरान पानी गिरने से किसान चिंतित हाे गए। इसी तरह करताना क्षेत्र में भी बारिश हुई। किसान संतोष पटेल ने बताया कि बारिश होने से खेत में बची फसल भी खराब हाे जाएगी।
0