आज रवींद्र भवन में देखें श्रीराम–भरत मिलाप, सीता-हरण जैसे प्रसंग: कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली ; जानिए शहर में कहां-क्या खास – Bhopal News

आज रवींद्र भवन में देखें श्रीराम–भरत मिलाप, सीता-हरण जैसे प्रसंग:  कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली ; जानिए शहर में कहां-क्या खास – Bhopal News



अभिव्यक्ति गरबा

  • अभिव्यक्ति गरबा का आज तीसरा दिन इसके पास आप एप और काउंटर, दोनों से प्राप्त कर सकते हैं। अभिव्यक्ति के पास अभिव्यक्ति के ऐप से ऑनलाइन या अधिकृत काउंटर्स से ही खरीदें।
  • ऑन-स्पॉट टिकट लेने के लिए काउंटर मुख्य द्वार पर बनाया गया है।
  • इसके अलावा मिलन स्वीट्स एंड नमकीन, एमपी नगर जोन 1, समीर मोबाइल, 10 नंबर मार्केट और शर्मा एंड विष्णु फास्ट फूड इंद्रपुरी व बावड़ियाकलां से भी टिकट ले सकते हैं।
  • टिकट केवल एक ही तरह के (कपल पास) हैं, कोई सिंगल या फैमिली पास नहीं है।

भोपाल से गुजरेगी 3 जोड़ी दिवाली-छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें

  • त्योहारों में यात्रियों की भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दीपावली और छठ पर्व के दौरान रेलवे तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
  • इनमें मुंबई-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर और नागपुर-समस्तीपुर के बीच विशेष ट्रेनें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 जोड़ी ट्रेनें अब मैहर पर रुकेंगी

  • मां शारदा धाम मैहर में नवरात्रि मेला शुरू होने वाला है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 14 जोड़ी (कुल 28) ट्रेनों को 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रगति नगर, अशोका गार्डन, (पुराना व नया) शहंशाह गार्डन, अमृत कॉम्प्लेक्स, कोरलवुड, रेड स्क्वायर, भाभा कॉलेज, जटखेड़ी गांव, महेंद्र ग्रीनवुड, दिव्य वाणी, स्टर्लिंग ग्लोबल ग्रैंड, सागर पर्ल, ईडन पार्क, स्वास्तिक ग्रैंड, गोल्डन वैली विलाज, डॉक्टर महादेव टॉवर एवं आसपास।
  • दोपहर 12 से 2 बजे तक पीएमएवाई आवास मल्टी एवं आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक फतेहगढ़, नगर निगम ऑफिस, सदर मंजिल, फायर ब्रिगेड, पारुलकर हॉस्पिटल, मालीपुरा, चिरायु हॉस्पिटल, ओल्ड गेट, बादल महल, पंप गैस राहत अदालत, नीम रोड, इमामीगेट चौराहा, बीजेपी ऑफिस क्षेत्र, डॉक्टर क्वार्टर्स, सेंट्रल लाइब्रेरी इतवारा रोड, इतवारा ट्रांसपोर्ट, इस्लामपुरा एवं आसपास।



Source link