पाकिस्तान ने बांग्लादेश को गुरुवार को खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में 11 रन से हरा दिया है. पाकिस्तान ने इसी के साथ ही एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान का सामना भारत से रविवार 28 सितंबर को होगा. एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंचते ही अचानक पाकिस्तान के तेवर बदल गए हैं. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भारत को सरेआम धमकी दे दी है.
सलमान आगा ने भारत को दे दी धमकी
बांग्लादेश को हराने के बाद और एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंचते ही पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा, ‘अगर हम इस तरह के मैच जीतते हैं, तो हम एक खास टीम जरूर होंगे. सभी ने बहुत अच्छा खेला. बल्लेबाजी में कुछ सुधार की जरूरत है, लेकिन हम इस पर काम करेंगे.’ पाकिस्तानी कप्तान ने फाइनल से पहले अपनी टीम की क्षमताओं पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा, ‘बहुत उत्साहित हूं. हमें पता है कि हमें क्या करना है, और हम किसी को भी हराने के लिए काफी अच्छी टीम हैं, और हम रविवार को आकर उन्हें हराने की पूरी कोशिश करेंगे.’ शाहीन शाह अफरीदी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला, उन्होंने 13 गेंदों पर 19 रन बनाए और 17 रन देकर 3 विकेट लिए.
फाइनल में पहुंचते ही अचानक बदले पाकिस्तान के तेवर
सलमान आगा ने कहा, ‘शाहीन अफरीदी एक खास खिलाड़ी हैं. वह वही करते हैं जो टीम को उनसे चाहिए. उनके लिए बहुत खुश हूं. हम 15 रन पीछे रह गए. जिस तरह से हमने शुरुआत में गेंदबाजी की, उससे हम दबाव बना सकते हैं. हमने नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की. अगर आप इस तरह की गेंदबाजी करते हैं तो अक्सर आप मैच जीत सकते हैं.’ कप्तान ने टीम के बेहतर फील्डिंग पर भी प्रकाश डाला. सलमान आगा ने कहा, ‘हम अच्छी फील्डिंग कर रहे हैं. हम अतिरिक्त सत्र भी खेल रहे हैं. माइक हेसन ने कहा था कि अगर आप फील्डिंग नहीं कर सकते, तो आप टीम में नहीं रहेंगे.’ शाहीन अफरीदी ने मैच जिताऊ प्रदर्शन पर अपना नजरिया साझा किया. उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में, एक टीम के तौर पर, हमें ब्रेकथ्रू की जरूरत होती है और मैं इसके लिए तैयार हूं. छोटे स्कोर में, आपको शुरुआती ब्रेकथ्रू की जरूरत होती है और हमने इसकी योजना बनाई थी. पावरप्ले में तीन ओवर – यही अंतर है.’
शाहीन अफरीदी ने दिया बड़ा बयान
बल्लेबाजी में अपने योगदान के बारे में बात करते हुए शाहीन अफरीदी ने कहा, ‘शुरुआती विकेट गिरने के बाद, टीम ने मुझे जाने देने और गेंदबाजों पर हावी होने का फैसला किया. उन छक्कों ने हमारी तरफ से लय बदल दी.’ भारत के खिलाफ आगामी फाइनल के बारे में पूछे जाने पर, अफरीदी ने बस इतना कहा, ‘हम तैयार हैं.’ एशिया कप के इतिहास में यह पहला मौका है, जब फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी. मौजूदा एशिया कप टूर्नामेंट का 17वां एडिशन है. 2016 में पहली और 2022 में दूसरी बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था. मौजूदा सीजन टी20 फॉर्मेट का तीसरा मौका है.