Retired and Senior Citizen Federation gave memorandum regarding pending demands | लंबित मांगों को लेकर सेवानिवृत्त एवं वरिष्ठ नागरिक महासंघ ने दिया ज्ञापन

Retired and Senior Citizen Federation gave memorandum regarding pending demands | लंबित मांगों को लेकर सेवानिवृत्त एवं वरिष्ठ नागरिक महासंघ ने दिया ज्ञापन


मंदसौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लंबित 6 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर जिला सेवानिवृत्त एवं वरिष्ठ नागरिक महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। कलेक्टर कार्यालय परिसर में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को जिला सेवानिवृत्त एवं वरिष्ठ नागरिक महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य कलेक्टर कार्यालय में एकत्र हुए और मंदिर परिसर से भवन के मुख्यद्वार तक पैदल मार्च किया। जहां नायब तहसीलदार पिंकी साठे को ज्ञापन दिया। ज्ञापन का वाचन करते हुए संरक्षक एमएम जाधव ने बताया कि 1 जुलाई-2019 से 5 प्रतिशत मंहगाई राहत के आदेश दिए जाए व 1 जनवरी-2020 से 4 प्रतिशत मंहगाई राहत भी दी जाए। पेंशनर्स को 70 वर्ष की आयु पूर्ण हाेने पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन स्वीकृत करने सहित अन्य मांगों पूरी की जाए। इस मौके पर संघ की जिलाध्यक्ष केशव मनोहर चौहान, उपाध्यक्ष हेमलता धाकड, सचिव हरीश उपाध्याय, राधेश्याम पुरोहित, केके कर्णिक सहित पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

0



Source link