Last Updated:
इस साल के सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाले सितारों की लिस्ट आ गई है. इस बार किसी एक्टर ने इस लिस्ट को टॉप नहीं किया है. रणवीर, आलिया, शाहरुख सभी इस लिस्ट में शामिल तो हैं, लेकिन इस लिस्ट के टॉप पर एक ऐसी एक्ट्रेस के पति हैं जो अपनी फील्ड के महारथी होने के साथी ब्रांडिंग के भी गुरु हैं.
सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाले सितारों की लिस्ट में आलिया और रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है.नई दिल्ली. भारतीय सितारों का जुनून फैंस के सिर चढ़कर बोलता है. देश ही नहीं विदेश में भी भारतीय सितारों की जबरदस्त फैन फालोइंग है. कमाई की बात करें, तो चाहे इंडियन क्रिकेटर्स की बात हो या एक्टर्स या फिर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ही क्यों न हो. आजकल इन सेलेब्रिटीज की ब्रांड वैल्यू आसमान छू रही है. हाल ही में भारतीय सितारों की ब्रांड वैल्यू की लेटेस्ट लिस्ट जारी हुई जिसके अनुसार पता चलता है कि इन दिनों दुनियाभर में किस भारतीय सेलिब्रिटी का सितारा बुलंदियों पर है.
इस लिस्ट में शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह सहित भारतीय सिनेमा के कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं, लेकिन इसको टॉप किसी एक्टर ने नहीं बल्कि एक एक्ट्रेस के हस्बैंड ने किया है. ये सितारा अपनी फील्ड का महारथी तो है ही, बल्कि वो ब्रांड वैल्यू का भी गुरु निकला. उन्होंने बड़ी-बड़ी कंपनियों के एड किए हैं जिसके जरिए आज उनकी ब्रांड वैल्यू करोड़ों की है. ये और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हैं.
विराट कोहली बने सबसे बड़े भारतीय सेलिब्रिटी
ग्लोबल फाइनेंशियल रिस्क एंड एडवाइसेरी सॉलूश्न कंपनी क्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली सबसे बड़े सेलिब्रिटी हैं जिनकी ब्रांड वैल्यू 231 मिलियन डॉलर है. वो लगातार तीसरी बार हाईएस्ट ब्रांड वैल्यू वाले सेलिब्रिटी बने हैं. इसी के साथ विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले भारतीय भी है. उनके इस सोशल साइट पर कुल 273 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
View this post on Instagram