गरबा पंडालों में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक: उज्जैन में आयोजकों ने लगाए पोस्टर, लिखा- अश्लीलता फैलाने वाले कपड़े पहनकर न आएं – Ujjain News

गरबा पंडालों में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक:  उज्जैन में आयोजकों ने लगाए पोस्टर, लिखा- अश्लीलता फैलाने वाले कपड़े पहनकर न आएं – Ujjain News


उज्जैन में दुर्गोत्सव के दौरान आयोजित गरबा में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगा दी गई है। आयोजकों ने आयोजन स्थल पर पोस्टर लगा दिए हैं। जिसने साफ लिखा है कि गैर हिन्दू आयोजन स्थल पर प्रवेश न करें। इतना ही नहीं, गरबा खेलने आने वालों को भी अश्

.

शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित सनातन गरबा पंडाल में आयोजकों ने पूरे परिसर और मुख्य द्वार पर पोस्टर लगा दिए हैं। इन पोस्टरों में साफ लिखा गया है कि गैर हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित है।” आयोजकों ने फिल्मी गानों पर गरबा करने पर भी प्रतिबंध लगाया है।

आयोजकों ने इस तरह के पोस्टर आयोजन स्थल पर कई जगह लगाए।

मंच से किया जा रहा अनाउंसमेंट

मंच से लगातार अनाउंसमेंट करके भी उपस्थित लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है। आयोजन समिति की निर्मला परमार ने कहा कि

QuoteImage

हमारे पंडाल में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक है। इसके साथ ही अश्लील वस्त्र पहनकर आने वाली युवतियों को भी गरबा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी जगह पोस्टर लगा दिए गए हैं और समिति इस पर कड़ी निगरानी रख रही है।

QuoteImage

आयोजन समिति के करण परमार ने बताया कि लव जिहाद की घटनाओं को देखते हुए बच्चियों को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। ऐसे जिहादी तत्वों को रोकने के लिए अभियान चलाया गया है और गैर हिन्दुओं का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।



Source link