IND v PAK Final : रऊफ के राइफल का नाल हुआ साफ, सूर्यकुमार यादव हो जाएं खबरदार

IND v PAK Final : रऊफ के राइफल का नाल हुआ साफ, सूर्यकुमार यादव हो जाएं खबरदार


Last Updated:

भारत-पाकिस्तान फाइनल : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल रविवार (28 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में टकरा रही हैं. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी में धार लौट आई है. भारतीय बल्लेबाजों को इन दोनों गेंदबाजों से सतर्क रहना होगा.

शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ की बॉलिंग में धार लौट आई है.

नई दिल्ली. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के राइफल का नाल साफ हो गया है. जबकि पेसर शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी की धार भी लौट आई है. दोनों गेंदबाजों ने पाकिस्तान को एशिया कप फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. बांग्लादेश के खिलाफ करो मरो सुपर फोर मैच में दोनों गेंदबाजों ने मिलकर 6 विकेट निकाले. इस तरह दोनों फॉर्म में लौट आए हैं जो भारत के लिए फाइनल में खतरा पैदा कर सकते हैं. भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में फाइनल में पहली बार भिड़ेंगी. 41 साल के इतिहास में दोनों फाइनल में पहली बार रविवार के टकराएंगे. भारत इस एशिया कप में पाकिस्तान को दो बार हरा चुका है. लेकिन विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या को इन गेंदबाजों से सावधान रहना होगा जो भारतीय धुरंधरों को लय में आने से पहले पवेलियन लौटना चाहेंगे.

शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ की बॉलिंग में धार लौट आई है.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) और रफ्तार के सौदागर हारिस रऊफ (Haris Rauf) इस एशिया कप (Asia Cup) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में टॉप 5 में शुमार हैं. अफरीदी इस एशिया कप में 6 मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं वहीं हारिस के नाम 4 मैचों में 9 विकेट हैं. भारत के खिलाफ हारिस 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने नौ विकेट चटकाए हैं.भारत के खिलाफ हारिस की बेस्ट बॉलिंग 21 रन देकर 3 विकेट है. शाहीन अफरीदी का भारत के खिलाफ टी20 में 5 मैचों में 4 विकेट का रिकॉर्ड है. अफरीदी भारत के खिलाफ एक मैच में 31 रन देकर 3 विकेट ले चुके हैं.

शाहीन अफरीदी- हारिस रऊफ की भारत के खिलाफ वनडे में गेंदबाजी रिकॉर्ड
पाकिस्तान की गेंदबाजी के तोप कहे जाने वाले हारिस रऊफ ने भारत के खिलाफ 9 वनडे मैचों में 16 विकेट निकाले हैं वहीं शाहीन अफरीदी ने 5 वनडे में 9 विकेट लिए हैं. अफरीदी भारत के खिलाफ वनडे में एक मैच में 35 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं. इस एशिया कप में शाहीन अफरीदी भारत के खिलाफ दो मैच खेल चुके हैं. सुपर फोर में भारत के खिलाफ उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था जबकि हारिस ने दो विकेट निकाले थे. पहले मैच में भी अफरीदी को विकेट नहीं मिले जबकि हारिस प्लेइंग इलेवन का हिससा नहीं थे.

एशिया कप में पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों का बोलबाला
मौजूदा एशिया कप में पाकिस्तान की जीत में उसके गेंदबाजों का बोलबाला रहा है. तेज गेंदबाजों ने छाप छोड़ी है. शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोड़ी कहर बरपाने को तैयार है. हारिस अपनी तेजी से बल्लेबाजों को डराएंगे वहीं अफरीदी नई और पुरानी गेंद से प्रभवित करने की कोशिश करेंगे. हालांकि भारतीय बल्लेबाज भी इन दोनों गेंदबाजों की गेंदबाजी से अच्छी तरह वाकिफ हैं. भारतीय टीम फाइनल में पाकिस्तान को हराकर जीत उसके खिलाफ जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेगी. वहीं पाकिस्तान पलटवार के मूड में है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

IND v PAK Final : रऊफ के राइफल का नाल हुआ साफ, सूर्यकुमार यादव हो जाएं खबरदार



Source link