Last Updated:
सेरेब्रल पाल्सी नाम की एक बीमारी से जूझ रहे दिव्यांग आयुष, पीएम मोदी की पेंटिंग बनाकर पूरी दुनिया को चौंका चुके हैं. अब आयुष की सबसे बड़ी इच्छा पूरी हो रही है. उनकी यह खबर आंखों को नम करने वाली है.
दीपक पांडेय
खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन के 27 वर्षीय दिव्यांग कलाकार आयुष कुंडल का सपना अब हकीकत में बदल रहा है. एक पैर से पेंटिंग बनाने की अनोखी कला से दुनियाभर में नाम कमा चुके आयुष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद का घर देने का वादा किया था. तीन साल पहले किया गया यह वादा अब पूरा हो रहा है. दो मंजिला मकान का काम अंतिम चरणों में है. जल्द ही आयुष अपने परिवार के साथ सपनों के घर में शिफ्ट होंगे.
दो मंजिला घर में रहेंगे आयुष
आयुष की मां सरोज कुंडल ने बताया कि बेटे ने अपने सपनों के घर की पेंटिंग बनाकर पीएम को भेजी थी. इसके बाद प्रशासन ने बड़वाह की भंडारी विला कॉलोनी में 10×30 फीट का प्लॉट दिया. शासन की मदद से करीब 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई और पिछले छह महीने से घर का काम चल रहा है. अब दो मंजिला मकान लगभग तैयार है, बस फर्श, दरवाजे-खिड़कियां और बिजली फिटिंग जैसे काम बाकी हैं.
पेंटिंग ने दिलाई देशभर में पहचान
फिलहाल आयुष अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं. सेरेब्रल पाल्सी नाम की एक बीमारी के कारण उन्हें चलने, बोलने और सुनने में समस्या है, लेकिन एक पैर काम करता है. आयुष इसी पैर से जमीन पर लेटकर पेंटिंग बनाकर वे पूरी दुनिया को चौंका चुके हैं. पिछले 17 सालों से पेंटिंग कर रहे आयुष ने यह हुनर मूकबधिर स्कूल में सीखा था और वो कर दिखाया, जिसे एक सामान्य व्यक्ति नहीं कर पाता.
आयुष ने अपनी 5 ख्वाहिशें बताई
बता दें कि, आयुष की 5 ख्वाहिशें थी. उनमें हवाई यात्रा करना, अमिताभ बच्चन से मिलना, पीएम मोदी से मुलाकात, केबीसी में जाना और खुद का घर होना. इनमें से तीन सपने पूरे हो चुके हैं. उन्होंने हवाई जहाज की सवारी कर ली है, अमिताभ बच्चन और पीएम मोदी से मिल लिए. अब घर का सपना भी सच हो रहा है. केवल केबीसी का मंच बाकी है.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें