Last Updated:
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने V-स्टॉर्म SX को 2025 के लिए नए कलर और ग्राफिक्स के साथ लॉन्च किया, दिल्ली से हिमालयन एक्सपेडिशन की शुरुआत, कीमत 1,98,018 रुपये रखी गई है.
नई दिल्ली. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SMIPL) ने अपने क्वार्टर-लीटर एडवेंचर टूरर, V-स्टॉर्म SX को अपडेट किया है. मॉडल इयर 2025 के लिए, सुजुकी ने V-स्टॉर्म SX को नए कलर ऑप्शन में पेश किया है और कंपनी ने दिल्ली से V-स्टॉर्म SX ओनर्स के लिए 10-दिन की हिमालयन एक्सपेडिशन को हरी झंडी दिखाई है, जो 5 अक्टूबर को दिल्ली में समाप्त होगी. आइए एक नज़र डालते हैं.
कीमत और ऑफर्स
2025 सुजुकी V-स्टॉर्म SX मॉडल इयर 2025 के लिए, सुजुकी V-स्टॉर्म SX को ब्रांड से एक माइनर अपडेट मिला है. इस क्वार्टर-लीटर एडवेंचर टूरर को 4 नए कलर ऑप्शन के साथ नए ग्राफिक्स मिले हैं, जिससे नए बायर्स को ज्यादा अट्रैक्ट किया जा सके. 2025 सुजुकी V-स्टॉर्म SX की लॉन्च कीमत 1,98,018 रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें आकर्षक फेस्टिव बेनेफिट्स भी शामिल हैं, जैसे 5,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर, 1,709 रुपये की मुफ्त एक्सटेंडेड वारंटी और 8,000 रुपये तक के एंश्योरेंश बेनेफिट.
इंजन और पावर
2025 सुजुकी V-स्टॉर्म SX के नए कलर मिलने वाले हैं. पर्ल फ्रेश ब्लू + ग्लास स्पार्कल ब्लैक, चैंपियन येलो नंबर 2 + ग्लास स्पार्कल ब्लैक, पर्ल ग्लेशियर व्हाइट + मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू, और ग्लास स्पार्कल ब्लैक. बाकी सब कुछ वही है, जिसमें सेमी-फेयरिंग, लंबी विंडस्क्रीन, एलईडी हेडलाइट्स, नकल गार्ड्स, ब्लूटूथ और नेविगेशन के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं. इसमें वही 249cc सिंगल-सिलेंडर SOHC 4V ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 26.5 PS की पीक पावर और 22.2 Nm का पीक टॉर्क देता है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है.