नई दिल्ली. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीज़न के लिए अपनी संभावित टीम की घोषणा कर दी है. उम्मीद के मुताबिक श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर रखा गया वहीं शार्दुल ठाकुर को कप्तान बनाया गया है. रिपोर्टों में पहले ही कहा गया था कि यह ऑलराउंडर अजिंक्य रहाणे की जगह अगले कप्तान होंगे. उस समय, यह उत्सुकता थी कि श्रेयस अय्यर, जो सफेद गेंद क्रिकेट में मुंबई की कप्तानी कर रहे थे, कमान क्यों नहीं संभालेंगे.
श्रेयस अय्यर बाहर!
ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ अचानक मैच छोड़कर घर वापस जाने वाले श्रेयस अय्यर ने बीसीसीआई को जब सूचित किया कि वो रेड बॉल क्रिकेट 6 महीने के लिए नहीं खेलेंगे तभी से ये लग रहा था कि अय्यर मुंबई के लिए भी डे क्रिकेट नहीं खेलेंगे और वहीं हुआ. मुंबई क्रिकेट संघ ने संभावित खिलाड़ियों की जो सूची जारी की उसमें से श्रेयल अय्यर का नाम बाहर रखा गया है जो इस बात के संकेत है कि कम से कम इस सीजन में दाएं हाथ का ये धाकड़ बल्लेबाज डे क्रिकेट यानि रेड बॉल खेलता नजर नहीं आएगा.
सरफराज खान की वापसी
सरफराज खान, जिन्होंने मई के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है, आखिरकार वापसी कर रहे हैं. 27 वर्षीय इस खिलाड़ी के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं रहे हैं हालाँकि उन्होंने 17 किलो वज़न कम करके अपनी फिटनेस में सुधार किया है, लेकिन वे चोटों से जूझ रहे हैं. अगस्त में बुची बाबू टूर्नामेंट में क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण सरफराज दलीप ट्रॉफी और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए सीरीज़ से बाहर हो गए थे. इसके अलावा, इसी कारण से उन्हें भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज़ के लिए भी नहीं चुना गया है. सरफराज पिछले साल पूरी रणजी ट्रॉफी से बाहर रहे थे. पहला भाग भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण और दूसरा भाग पसलियों की चोट के कारण.
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मुशीर खान, अंगकृष रघुवंशी, अखिल हेरवाडकर, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, सुवेद पारकर, सूर्यांश शेडगे, आकाश पारकर, तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डिसूजा, इरफान उमैर, रॉयस्टन डायस, प्रतीक मिश्रा, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), प्रसाद पवार (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, हिमांशु सिंह, अथर्व अंकोलेकर, और ईशान मूलचंदानी।