Last Updated:
एशिया का सुपर फोर मुकाबला भारत आखिरी ओवर में आसानी से जीत सकता था. भारतीय फील्डर अक्षर पटेल के पास श्रीलंकाई बल्लेबाज को रन आउट का चांस था लेकिन उन्होंने फील्डिंग में बहुत बड़ी गलती कर दी जसिके बाद मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया.
नई दिल्ली. अक्षर पटेल और हर्षित राणा अगर आखिरी गेंद पर गलती नहीं करते तो, शायद भारत श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर मैच आसानी से जीत सकता था. लेकिन इन दोनों की गलती से मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा जहां भारत ने पहली ही गेंद पर लक्ष्य हासिल कर श्रीलंका का काम तमाम कर दिया. भारत ने एशिया कप 2025 में लगातार छठी जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया है.दुबई में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने निर्धारित 20 ओवर में एक समान 202 रन का स्कोर किया. मैच के आखिरी ओवर में भारतीय टीम के पास जीत के मौके थे लेकिन अक्षर पटेल और हर्षित राणा बहुत बड़ी गलती कर बैठे जिसकी वजह से स्कोर टाई हो गया. और मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया.
अक्षर पटेल की गलती से मैच सुपर ओवर में पहुंचा.
जीत का सिक्सर…आखिरी गेंद पर स्कोर हुआ टाई, सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह ने अकेले पलट दी बाजी
Crazy as it gets 🤯
Who would’ve thought? 🤔