SUPER OVER वाले मैच में टीम इंडिया पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, इस खबर से मायूस हो जाएंगे भारतीय फैंस

SUPER OVER वाले मैच में टीम इंडिया पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, इस खबर से मायूस हो जाएंगे भारतीय फैंस


Asia Cup 2025: भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को एशिया कप 2025 का एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसका फैसला सुपर ओवर में हुआ. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 202 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका की टीम ने भी 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 202 रन ठोक दिए. इसी के साथ ही यह मैच टाई हो गया और यह मुकाबला सुपर ओवर में चला गया. सुपर ओवर पूरी तरह से अर्शदीप सिंह के नाम रहा, जिन्होंने 5 गेंद में 2 रन देकर 2 विकेट लिए. सुपर ओवर में श्रीलंका की टीम केवल 2 रन ही बना पाई. भारत को सुपर ओवर में 3 रन का लक्ष्य मिला. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वानिंदु हसरंगा की गेंद पर शॉट लगाकर 3 रन दौड़ लिए और भारत मैच जीत गया.

टीम इंडिया पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

सुपर ओवर के कारण चर्चा में आए इस मैच में अचानक टीम इंडिया पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा. श्रीलंका के खिलाफ इस मैच के दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद मैदान से बाहर चले गए. हार्दिक पांड्या को अपनी जांघ पकड़े हुए देखा गया. हार्दिक पांड्या इसके बाद गेंदबाजी के लिए लौटे ही नहीं. बता दें कि यह टीम इंडिया के लिए बहुत बुरी खबर है. भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 28 सितंबर को एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. ऐसे में हार्दिक पांड्या की चोट टीम इंडिया के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source


इस खबर से मायूस हो जाएंगे भारतीय फैंस

गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मैच के बाद खुलासा किया कि दुबई की उमस भरी परिस्थितियों में हार्दिक पांड्या को ऐंठन हुई थी. टीम मैनेजमेंट के मुताबिक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कोई बड़ी चोट नहीं आई है. मोर्ने मोर्कल ने कहा, ‘फाइनल के लिए हार्दिक पांड्या की उपलब्धता पर फैसला शनिवार को उनकी फिटनेस का आकलन करने के बाद किया जाएगा.’ बता दें कि टीम इंडिया को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 का मैच जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी. फाइनल में रविवार को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. टूर्नामेंट में ग्रुप चरण और सुपर 4 में भारत उसे हरा चुका है.

हार्दिक पांड्या के रिकॉर्ड्स

हार्दिक पांड्या ने अभी तक भारत के लिए 120 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 27.35 की औसत से 1860 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. हार्दिक पांड्या ने इसके अलावा गेंद से कमाल करते हुए 98 विकेट झटके हैं. हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकटों का ‘अनोखा शतक’ लगाने से सिर्फ 2 विकेट ही दूर हैं. हार्दिक पांड्या बल्ले के साथ विस्फोटक प्रदर्शन करते हैं. वह गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के हर कोने में रन बनाने की क्षमता रखते हैं. हार्दिक पांड्या हर मुश्किल हालात में भारत के लिए विकेट निकालने में भी माहिर हैं. हार्दिक पांड्या लगातार 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने का टैलेंट रखते हैं. साथ ही हार्दिक पांड्या नंबर-6 के बहुत विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं.



Source link