टीकमगढ़ में तीन दिवसीय गरबा महोत्सव शुरू: पहले दिन 200 प्रतिभागी शामिल, प्रशासन ने रिसॉर्ट में नहीं दी अनुमति – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में तीन दिवसीय गरबा महोत्सव शुरू:  पहले दिन 200 प्रतिभागी शामिल, प्रशासन ने रिसॉर्ट में नहीं दी अनुमति – Tikamgarh News


टीकमगढ़ में नवरात्रि के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय गरबा महोत्सव शुक्रवार रात से शुरू हो गया है। देवी मां की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए इस समारोह में पहले दिन करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

.

गरबा महोत्सव की संयोजक पूनम जायसवाल ने बताया कि यह शहर में 10वां आयोजन है। इस बार कार्यक्रम बस स्टैंड के पास आयोजित किया जा रहा है। प्रशासन ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के विरोध के कारण रिसॉर्ट तथा निजी गार्डन में आयोजन की अनुमति नहीं दी थी।

तीन दिवसीय इस महोत्सव में धार्मिक भजनों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। अहमदाबाद से आए गिरीश पारगी प्रतिभागियों को गरबा का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वैश्य महासम्मेलन सहित कई सामाजिक संगठन इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

आयोजन समिति की सदस्य नीतू द्विवेदी ने बताया कि देवी मां के भक्ति गीतों पर गरबा नृत्य का आयोजन किया गया है। इस बार करवा चौथ स्पेशल पूजा गीत भी शामिल किया गया है।

हेमा भागवानी ने लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम होने की जानकारी दी। शुक्रवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। हालांकि, धार्मिक गीतों पर चल रहे समारोह को देखकर वे लौट गए।



Source link