सिंगरौली जिले की जियावान थाना पुलिस ने फॉरेस्ट बीट गार्ड पर चाकू से हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे आज शनिवार को बूढ़ा डडा के जंगल से घेराबंदी कर पकड़ा गया है।
.
घटना गुरुवार देर शाम की है। फॉरेस्ट गार्ड शिव मोहन सिंह ने आरोपी को जंगल से लकड़ी काटने से रोका था। इसी विवाद के बाद आरोपी ने शिव मोहन सिंह के पेट में चाकू मार दिया था। घायल शिव मोहन सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने जियावन थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी शातिर किस्म का है और पहले भी जंगल से लकड़ी काटने को लेकर कई बार विवाद कर चुका है। वह जंगल से प्रतिबंधित लकडियां काटकर मिलों में बेचता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी जंगल में ही छिपा है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को जंगल से गिरफ्तार किया।