Last Updated:
Kitchen Garden Tips: जगह की कमी है और आप सब्जी उगाने के शौकीन हैं तो ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगे. इसकी मदद से आप आसानी से गमले में सर्दियों की सब्जी उगा सकते हैं.
अगर आपके पास किचन गार्डन के लिए जगह भी नहीं है तो भी आप ठंड मौसम में अपनी छत या बालकनी में सब्जी-भाजी लगा सकते हैं. छत पर आसानी से पालक, धनिया, मेथी उगा सकते हैं. छत पर किचन गार्डन बनाना कितना आसान है. जानें एक्सपर्ट से…

अक्टूबर का महीना किचन गार्डन के शौकीनों के लिए खास होता है. यह समय कई तरह की सब्जियां उगाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है, अगर आप इस समय सही तैयारी कर लें तो आपको बाज़ार जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

खास बात है कि आसानी से ताजी और जैविक सब्जियां उगा सकते हैं. लेकिन आपको पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा और यह जानना जरूरी होगा कि इस समय कौन सी सब्जियां उगा सकते हैं.

छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ डॉ. कमलेश अहिरवार बताते हैं कि सितंबर-अक्टूबर महीने में आप आसानी से पालक, मेथी, धनिया और मलमला के बीज लगा सकते हैं. इसके अलावा, फूलगोभी, पत्तागोभी और ब्रोकोली के पौधे भी लगाए जा सकते हैं.

यह समय बैंगन, शिमला मिर्च और टमाटर के लिए भी नए पौधे रोपने के लिए भी एकदम सही है, जो आने वाले दिनों में आपको बाजार जाने को जरूरत नहीं होगी. सितंबर-अक्टूबर का महीना किचन गार्डन के लिए वरदान से कम नहीं है.

गौरतलब है कि इन दिनों तापमान कम हो जाता है और मौसम में नमी बनी रहती है, ऐसे मौसम में ही सब्जियों की अच्छी ग्रोथ होती है. मेथी, पालक, मलमला और हरा धनिया लगाना सबसे आसान होता है.

सबसे पहले किचन गार्डन में लगे हुए पुराने और सूखे पौधों को उखाड़ दें. उसके बाद पावर वीडर की मदद से उसकी गहरी जुताई करें. जुताई के बाद गोबर की सड़ी हुई खाद या फिर वर्मी कंपोस्ट को मिट्टी में मिला दें. इसके बाद मिट्टी को समतल करें और नए पौधे लगा दें.

पालक, हरा धनिया, मेथी और मलमला साग लगाने के लिए बाजार से अच्छी किस्म का बीज खरीद कर लाएं और किचन गार्डन में छोटी-छोटी क्यारी बना लें, उन क्यारी में इन बीजों की बुवाई कर दें. और पानी का हल्का छिड़काव कर दें. ध्यान रखें कि पौधे शाम के वक्त लगाएं सुबह तक पौधे मजबूती के साथ खड़े हो जाएंगे. ऐसा करने से दो से तीन दिनों में बीज अंकुरित हो जाएंगे.