- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore Corona Updates: Tens Event Organizations Memorandum To Collector Manish Singh
इंदौर38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
व्यापारी बोले – इस व्यापार से 15,000 से ज्यादा परिवार सीधे जुड़े हैं।
- कोरोना काल में इवेंट बंद होने से कई तरह के व्यापार ठप्प, 10 अलग-अलग संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कोरोना काल में तालाबंदी से परेशान शहर के इवेंट में भागीदारी करने वाले 10 से ज्यादा संगठनों ने कलेक्टर मनीष सिंह को ज्ञापन सौंपकर तालाबंदी हटाने की मांग की है। इन पेशों में साउंड सिस्टम, जेनरेटर, ट्रस, इवेंट मैनेजर्स, मेरिज गार्डन्स, होटल्स, डांस ट्रुप्स, कैटरिंग, एलईडी स्क्रीन और लाइट्स के कामकाज से जुड़े व्यापारियों ने कलेक्टर से अलग-अलग तरह की मांग की है।
संगठन के प्रमुख व्यापारियों ने बताया कि शहर में 4000 से ज्यादा छोटे बड़े प्रतिष्ठान हैं। इनमें कर्मचारियों को मिलाकर करीब 15,000 से ज्यादा परिवार सीधे जुड़े हैं। लॉकडाउन के बाद सरकार द्वारा अधिकतर व्यापारियों को छूट दे दी, परंतु हमारे व्यापार पर लगी तालेबंदी से हजारों परिवार भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। अब तो दैनिक जीवन यापन कर पाना भी असंभव हो रहा है। हम सब परेशान हैु। हमारे व्यापार से जुड़े ज्यादातर लोगों ने बैंक से एवं निजी रूप से ब्याज पर पैसा ले रखा है। जिनकी नियमित किस्त आ रही हैं। लॉकडाउन की अवधि में समस्त जमा पूंजी किश्तें भरने में व्यय हो गई। 6 महीने से ज्यादा समय से बिना कमाई के किश्तें भर रहे हैं, लेकिन अब जमा पूंजी नहीं बची और खाने के भी लाले पड़ रहे हैं।
0