देवास कांग्रेस ने व्यापारियों को जीएसटी की विसंगतियां बताईं: नुक्कड़ सभा कर मोदी सरकार की कर नीति पर उठाए सवाल – Dewas News

देवास कांग्रेस ने व्यापारियों को जीएसटी की विसंगतियां बताईं:  नुक्कड़ सभा कर मोदी सरकार की कर नीति पर उठाए सवाल – Dewas News



देवास में शनिवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवारिया हाट में व्यापारियों के बीच एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।

.

इस सभा में कांग्रेस नेताओं ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की विसंगतियों पर चर्चा की और व्यापारियों को इसके प्रभावों से अवगत कराया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि खाने-पीने की कई वस्तुओं पर शून्य प्रतिशत जीएसटी रखा गया है, जिनमें गो मांस भी शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर भाजपा गौ माता को बचाने का अभियान चलाती है, वहीं दूसरी ओर गो मांस को कर-मुक्त करती है।

कांग्रेस ने इसे विरोधाभास बताते हुए जनता से इस पर विचार करने का आग्रह किया। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि जिन वस्तुओं पर कर कम किया गया है, उनका आम लोगों के दैनिक जीवन से कोई खास संबंध नहीं है। नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले 18 प्रतिशत जीएसटी लगाकर देशवासियों से करोड़ों रुपए वसूले और अब कर कम करके वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। व्यापारियों ने भी इस बात पर सहमति जताई कि कर कटौती से आम नागरिक को कोई आर्थिक राहत नहीं मिल रही है।

सभा में कांग्रेसजनों ने बताया कि राहुल गांधी लोकसभा में कई बार जीएसटी को आसान, सरल और पारदर्शी बनाने की बात कह चुके हैं। हालांकि, भाजपा सरकार ने 0, 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत प्लस सेस जैसे जटिल स्लैब लागू कर दिए हैं, जिससे जीएसटी प्रणाली और अधिक जटिल हो गई है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, गुरु चरण सलूजा, उमेश झवर और राजेश राठौर सहित कई अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



Source link