मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को विदिशा जिले के कुरवाई में 258 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने 7.36 करोड़ रुपए की हिनौता बांध परियोजना का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता का ज
.
इन विकास कार्यों में 92.70 करोड़ रुपए की लागत से 46 कार्यों का भूमि पूजन और 165 करोड़ रुपए की लागत से 34 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है और किसानों, बच्चों तथा महिलाओं के लिए केवल वादे नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
सोयाबीन की बिक्री पर 5328 रुपए प्रति क्विंटल की दर तय किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस साल सोयाबीन की बिक्री पर 5328 रुपए प्रति क्विंटल की दर तय की गई है। अंतर की राशि 15 दिनों के भीतर सीधे किसानों के खातों में पहुंचाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, विदिशा जिले में खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर राहत और बीमा राशि भी दिलाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दीपावली के बाद भाई दूज पर लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रुपए डाले जाएंगे। उन्होंने कुरवाई नगर परिषद के विकास के लिए 2 करोड़ रुपए, पठारी में महाविद्यालय खोलने, कुरवाई स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तरों का बनाने और कुरवाई, लटेरी, नटेरन में 50-50 बिस्तरों के छात्रावास बनाने की भी घोषणा की।
6 करोड़ से हाई स्कूल भवन बनाए जाएंगे इसके अलावा, कुरवाई और विदिशा में 10 करोड़ रुपए की लागत से जनपद पंचायत भवन, सिरोंज तथा अन्य स्थानों पर 6 करोड़ रुपए की लागत से हाई स्कूल भवन बनाए जाएंगे। लटेरी और ग्यारसपुर में 87 करोड़ रुपए से सांदीपनि स्कूल और क्रिटिकल केयर अस्पताल का निर्माण होगा।
मुख्यमंत्री ने कुरवाई में बेतवा नदी पर घाट और सौंदर्यीकरण, उदयपुर गणेश मंदिर से कुल्हार तक सड़क निर्माण और उदयपुर में नीलकंठेश्वर कॉरिडोर बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने बीना रिफाइनरी के सहायक उत्पादों के लिए औद्योगिक क्षेत्र के विकास की बात भी कही।
देखिए तस्वीरें…









