शाजापुर में दो चोरी की वारदातों का खुलासा: मजिस्ट्रेट बंगले से बाइक, भाजपा नेता से 35 हजार चुराने वाला धराया, साथी फरार – shajapur (MP) News

शाजापुर में दो चोरी की वारदातों का खुलासा:  मजिस्ट्रेट बंगले से बाइक, भाजपा नेता से 35 हजार चुराने वाला धराया, साथी फरार – shajapur (MP) News


शाजापुर की लालघाटी थाना पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। इनमें मजिस्ट्रेट बंगले से बाइक चोरी और भाजपा नेता की जेब से 35 हजार की चोरी के मामले शामिल हैं। पुलिस ने ग्राम लोंदिया निवासी विजेंद्र जाट को गिरफ्तार किया है,

.

पहला मामला 25 सितंबर का है। फरियादी शब्बीर खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मजिस्ट्रेट बंगले की बाउंड्री के अंदर खड़ी उनकी होंडा लीवो बाइक (MP 42 MN 5124) चोरी हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विजेंद्र ने धर्मेंद्र, विष्णु और जितेंद्र जाट के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। विजेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में बाइक ले जाते दिखे थे चोर।

दूसरा मामला भी 25 सितंबर का ही है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता अंकित तोमर की जेब से 35 हजार रुपए चोरी हो गए थे। इस मामले की जांच में आरोपी विजेंद्र और धर्मेंद्र की पहचान हुई। पुलिस ने विजेंद्र को शनिवार शाम गिरफ्तार कर उसके पास से 7,000 रुपए बरामद किए हैं। धर्मेंद्र की तलाश जारी है।



Source link