यांग कम्युनिटी चैम्पियन अवार्ड से सम्मानित हुए पुष्पेंद्र राजपूत – datia News

यांग कम्युनिटी चैम्पियन अवार्ड से सम्मानित हुए पुष्पेंद्र राजपूत – datia News



भांडेर| समाजसेवी पुष्पेंद्र राजपूत को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित निफा रजत जयंती समारोह में यंग कम्युनिटी चैंपियन अवॉर्ड एवं एक्सीलेंस वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंग्लैंड प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। यह आयोजन 21 से 24 सितंबर तक दिल्ली और करनाल

.

मुख्य अतिथि मॉरीशस के राष्ट्रीय धर्मवीर गोकुल, शिव खेड़ा, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड के वाइस प्रेसिडेंट संजय पंजवानी, इंडो-रशियन कल्चरल सोसायटी के प्रेसिडेंट मंगलम दुबे, हरियाणा सरकार के विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और राष्ट्रीय चेयरमैन प्रीतपाल पन्नू ने पुष्पेंद्र सहित देशभर के समाजसेवियों को सम्मानित किया। राजपूत को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति, शिक्षा एवं रक्तदान सेवा जैसे कार्यों के लिए मिला। पूरे देश के 700 जिलों से चुने गए करीब 1100 युवाओं में से दतिया से वे अकेले चयनित हुए।



Source link