बाइक के बैग में रखे नगद 2.5लाख रुपए चोरी हुए।
नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में दिल्ली सीआईएसएफ के जवान शंकरलाल पटेल की बाइक से 2.5 लाख रुपए नगद चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 26 सितंबर की सुबह करीब 10.30 बजे की है जब जवान ने बैंक से 3 लाख रुपए निकाले और उनमें से 2.5 लाख रुपए सफेद रूमाल में
.
पुलिस कर रही है सीसीटीवी फुटेज की जांच पुलिस ने घटना स्थल के अलावा पिपरिया और सोहागपुर के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल शुरू कर दी है। बैंक से पैसे निकालने के दौरान कोई व्यक्ति रैकी तो नहीं कर रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि बाइक को धुलाने के लिए भी जवान सोहागपुर गया था, इसलिए दोनों स्थानों की फुटेज देखी जा रही है।
क्षेत्र में लगातार सतर्कता के निर्देश चोरी की वारदात के दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। शंकरलाल पटेल ने चोरी की रिपोर्ट रात में दर्ज कराई थी और अब पुलिस जांच में जुटी है। सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।