Last Updated:
Asia Cup Final 2025: आज दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल का मुकाबला खेला जाना है. क्रिकेट प्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आइये जानते है कि खिलाड़ी इस मैच के बारे में क्या सोचते हैं…
भोजपुर. आज भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला है. दोनों देशों के बीच तकरार चरम सीमा पर है. चाहे वो राजनीतिक आखड़ा हो या क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाला मुकाबला. आज के एशिया कप फाइनल मुकाबले को लेकर आरा में क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों ने बताया कि आज मैंच कितना रोमांचक होने वाला है और किस प्रकार का दबाव होगा?
पहली बार एशिया कप फाइन में भारत-पाकिस्तान
क्रिकेट के पुरानी खिलाड़ी रहे यशवंत नारायण ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 फॉर्मेट के अब तक 15 मैच खेले गए हैं. इसमें 12 मैचों में भारतीय टीम विजेता रही है. 3 मैच पाकिस्तान जीता है. टी20 फॉर्मेट के फाइनल में दोनों देश दूसरी बार आमने-सामने होंगे. पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में भिड़ी थीं, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत हासिल की थी. इसके बाद अब जाकर टी20 फॉर्मेट (एशिया कप 2025) के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो रही है. एशिया कप 2025 (टी20 फॉर्मेट) के फाइनल में पहली बार भारत का सामना पाकिस्तान से होगा.
एशिया कप में किसका पलड़ा भारी
वहीं अन्य क्रिकेट खिलाड़ी व उनके कोच विजय सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ मैच जीतना बहुत बड़ी चुनौती होगी. दुबई के मैदान पर आज भारत फाइनल में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा. भारत और पाकिस्तान की टीमें सिर्फ ICC और ACC टूर्नामेंट्स में ही आपस में भिड़ती हैं. टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में भारत का पाकिस्तानी टीम पर दबदबा रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 4 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, एक मैच में पाकिस्तान को जीत नसीब हुई है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों देशों के बीच एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) के कुल 4 मैच खेले गए हैं, जिसमें 3 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते. वहीं, एक मैच में पाकिस्तान को जीत मिली है.
with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें
with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें