भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में होने वाले एशिया कप फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष प
.
इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें भगवान गणेश के चरणों में रखकर मंत्रोच्चार के साथ जीत की कामना की गई। बटुकों ने गणपति अथर्वशीर्ष का सहस्त्र आवर्तन पाठ भी किया।
श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के पुजारी पंडित दिलीप उपाध्याय (चम्मू गुरु) ने बताया कि एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान पर भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की गई है। उन्होंने कहा कि यह मैच 41 साल में पहली बार फाइनल में आमने-सामने होने के कारण भी महत्वपूर्ण है।
पुजारी उपाध्याय ने यह भी बताया कि कई लोगों की इच्छा है कि इस मैच को पहलगाम वाले मामले के बदले के रूप में भी देखा जाए। उन्होंने भगवान गजानंद से भारतीय टीम की विजय के लिए प्रार्थना की।