- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Corona Is A Natural Epidemic, Its Biggest Impact Was On Business, It Will Have To Be Faced With Patience: Dr. Rajendra Saxena
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन के वेबिनार में विशेषज्ञों ने कोरोना संकट में कैसे व्यवसाय को आगे बढ़ाया जाए, इस पर चर्चा हुई।
- भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन का दो दिवसीय वेबिनार विशेषज्ञों ने रखे विचार
कोरोना एक प्राकृतिक महामारी है और उसका धैर्य पूर्वक सामना करना चाहिए। इसका सबसे ज्यादा असर व्यवसाय पर पड़ा है। इससे व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन में भी विसंगतियां आती हैं, लेकिन महामारी के दौरान सकारात्मक भाव रखने से व्यवसाय को संभाला भी जा सकता है। यह विचार आईआईएम इंदौर के पूर्व संचालक डॉ राजेंद्र सक्सेना ने कही। वह भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक सभा में बोल रहे थे।
भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से महामारी में व्यवसाय का प्रबंधन कैसे हो? इस विषय पर दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। शनिवार को इसका दूसरा और आखिरी दिन था। कार्यक्रम में एक अन्य वक्ता आईसेक्ट ग्रुप के संचालक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि कोविड-19 के बाद क्या करें? इस पर अपने विचार रखे।
14वीं वार्षिक आमसभा 11 सितंबर को बीएसएनएल के महाप्रबंधक डॉ. महेश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई थी। कार्यक्रम में एनके छिब्बर, मानद सचिव ने 2019-20 का वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया। जिसमें सालभर में 33 गतिविधियां एवं 11वां बोर्ड की बैठक हुई। छिब्बर ने बताया कि 2006 में केवल 12 सदस्यों से प्रारंभ होकर बीएमए आज 431 सदस्यों जिसमें कारपोरेट, संस्थागत, पेशेवर एंव स्टुडेंटस तक आ पहुंचा है।
सह अध्यक्ष प्रदीप करम्बेलकर ने आगामी गतिविधियों के बारे में बताया। मनोज झा, कोषाध्यक्ष ने 2019-20 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किया। धन्यवाद प्रस्ताव आरजी द्विवेदी, सह अध्यक्ष ने दिया।
0