IND vs PAK Asia Cup Final Playing-11: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. पहली बार एशिया कप के फाइनल में ये दोनों टीमें भिड़ रही हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। टॉस के समय ही टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई. एक मैच विनर स्टार को इस मुकाबले से बाहर होना पड़ा है. उनकी जगह रिंकू सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया.
ये मैच विनर हुआ बाहर
दरअसल, इस महामुकाबले में स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह विस्फोटक बैटिंग करने वाली रिंकू सिंह को प्लेइंग-11 में बुलाया गया है. भारत इस मुकाबले में कुल तीन बदलाव के साथ उतरा है. जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की वापसी हुई है, जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ आखिरी सुपर-4 रेस्ट दिया गया था. हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह प्लेइंग-11 से बाहर गए हैं.
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.