ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस को मजबूर कर दिया।
खंडवा के पंधाना क्षेत्र में खेतों से केबल-तार चोरी करने वाले को रंगेहाथ पकड़ा, जिसके पास बड़ी मात्रा में केबल-तार मिलें। वहीं उसके साथ आए दो अन्य चोर मौके से भाग निकले। लोगों ने एक चोर को पुलिस के हवाले किया और फरार दो चोरों को पकड़ने के लिए थाने के
.
इधर, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद दो अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई और फिर उनके घर दबिश देकर उन्हें पकड़ा।
ग्रामीण रविवार को थाने पहुंचे और कहा, इन चोरों से रूपए भी दिलाओ। साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीनों चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आगे की पूछताछ के लिए रिमांड मांगा गया हैं।
इधर, किसान कैलाश पिता मोतीराम निवासी पंधाना ने बताया कि उनका खेत कुंडिया-बरखेड़ी रोड पर हैं। कल शाम को मैं खेत में गया तो देखा कि कुछ लोग मेरे खेत का केबल काटकर सफेद बोरी में भरकर ले जा रहे थे। मुझे देखकर भागने लगे। मैंने मेरे पड़ोसी और बेटे को बुलाया।
इन्होंने उसे घेरकर पकड़ लिया। इसके साथ के दो साथी और थे। जो भाग गए। रोहित नाम के चोर को पकड़कर हमने पुलिस के हवाले कर दिया।
पंधाना टीआई दीलिप देवड़ा के अनुसार पुलिस ने तीनों चोरों के खिलाफ धारा 303(02) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तीनों चोरों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।