दतिया शहर के मुस्लिम बहुल सायनी मोहल्ला इलाके में रविवार को ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे होर्डिंग्स और बैनर लगाए गए। इन बैनरों को धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से लगाया गया था। कुछ लोगों ने इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
.
सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी बैनरों को हटवा दिया। यह कार्रवाई एक घंटे के भीतर पूरी कर ली गई।
उल्लेखनीय है कि गुजरात, कानपुर और बरेली जैसे शहरों में भी नवरात्र के दौरान इसी तरह के ‘आई लव मोहम्मद’ बैनर लगाए जाने पर धार्मिक उन्माद फैल चुका है। ऐसे होर्डिंग्स और बैनरों को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस देखी गई है।
दतिया शहर में रविवार दोपहर ये बैनर देखे गए। स्थानीय लोगों ने इनके फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले, जिसके बाद यह जानकारी कोतवाली सहित वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची। कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने पुष्टि की कि लगाए गए सभी पोस्टर हटा दिए गए हैं।