बीसीसीआई ने टीम इंडिया पर लुटाया खजाना, करोड़ों के इनाम का किया ऐलान

बीसीसीआई ने टीम इंडिया पर लुटाया खजाना, करोड़ों के इनाम का किया ऐलान


Last Updated:

BCCI Announces 21 crores prize money: भारत ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार एशिया कप खिताब जीत लिया. टीम इंडिया की जीत पर बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों के लिए तिजोरी खोल दी. बीसीसीआई ने 21 करोड़ प्राइज मनी देने का ऐलान किया जो खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में बांटा जाएगा.

बीसीसीआई ने 21 करोड़ इनाम का किया ऐलान.

नई दिल्ली. भारत ने पाकिस्तान को लगातार तीसरी बार मात देकर एशिया कप ट्रॉफी जीत ली है. भारत की नौवीं बार एशिया कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने तिजोरी खोल दी. बीसीसीआई ने भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ को 21 करोड़ रुपये प्राइज मनी के तौर पर देने का ऐलान किया है.भारतीय टीम ने एशिया कप में पाकिस्तान को लगातार तीसरी बार मात देकर एशिया कप अपने नाम किया. पाकिस्तान पर जीत के बाद देश में खुशी की लहर हैं. भारत ने इस एशिया कप में पाकिस्तान को पहले लीग और फिर सुपर फोर में हराया.  उसके बाद फाइनल में भी उसे मात देकर हैट्रिक जीत अपने नाम की.

तिलक वर्मा ने नाबाद अर्धशतक लगाकर ‘संकटमोचक ’ की भूमिका निभाई. बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का एक बार फिर मानमर्दन करते हुए पांच विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप जीता. भारत को आखिरी ओवर में दस रन की जरूरत थी और विवादों से घिरे रहने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के हाथ में गेंद थी. तिलक ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया और चौथी गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका जड़कर स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शकों के साथ टीवी के आगे नजरें गड़ाये बैठे प्रशंसकों को जश्न में सराबोर कर दिया.

बीसीसीआई ने 21 करोड़ इनाम का किया ऐलान.



Source link