बुरहानपुर नगर निगम ने 4 टन पॉलीथिन जब्त की: खंडवा-बुरहानपुर हाईवे से महाराष्ट्र ले जाई जा रही – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर नगर निगम ने 4 टन पॉलीथिन जब्त की:  खंडवा-बुरहानपुर हाईवे से महाराष्ट्र ले जाई जा रही – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर में नगर निगम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। खंडवा-बुरहानपुर मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नवरंग फ्रेट करियर से 4 टन पॉलीथिन जब्त की गई। यह पॉलीथिन बुरहानपुर से महाराष्ट्र के अंतुर्ली ले जाई जा रही थी।

.

सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने दबिश दी। जब्त किए गए पॉलीथिन बैग्स को नगर निगम के वाहन में भरकर कार्यालय ले जाया गया। टीम में गणेश पाटील, अजय कनाड़े और अशोक गोडियाले शामिल थे।

नगर निगम सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ समय-समय पर अभियान चला रहा है। सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध है और ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।



Source link