गुना के धरनावदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक भैंस चोर को पकड़ लिया। आरोपी छोटा हाथी में चोरी की गई एक भैंस और दो पड़िया ले जा रहा था। वहीं उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। ग्राम बनेह निवासी रामधन धाकड़ ने 27-28 सितंबर की रात अपन
.
जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
रात्रि गश्त में पकड़ा गया आरोपी एसपी अंकित सोनी के निर्देश पर जिलेभर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी रात्रि गश्त और शहर के प्रवेश मार्गों पर पॉइंट लगाए गए हैं। इसी दौरान बिसोनिया रात्रि गश्त पॉइंट पर पुलिस को छोटा हाथी वाहन में मवेशी ले जाते हुए संदिग्ध युवक मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम रविंद्र शिकारी (30) निवासी सडूमरा, थाना शाढौरा, जिला अशोकनगर बताया।
साथियों के साथ की थी चोरी पकड़े गए आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर बनेह गांव से भैंस और पड़िया चोरी की थी। पुलिस को देखकर उसके तीन साथी गाड़ी से कूदकर भाग गए, जबकि वह वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल छोटा हाथी जब्त कर लिया है। वहीं, फरार तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है।