कैमरे के आगे कुछ और पीछे कुछ, सलमान आगा का सूर्यकुमार पर संगीन आरोप, हैंडशेक मामले ने पकड़ी आग

कैमरे के आगे कुछ और पीछे कुछ, सलमान आगा का सूर्यकुमार पर संगीन आरोप, हैंडशेक मामले ने पकड़ी आग


भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप का फाइनल भले ही टीम इंडिया ने जीत लिया है, लेकिन भारत-पाक के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक कुछ ना कुछ नया मामला सामने आ रहा है.  पाकिस्तान के कप्तान ने सलमान अली अगा ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के ऊपर आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कैसे कैमरे के सामने सूर्या ने हाथ नहीं मिलाया और कैमरे के पीछे सूर्या ने उनसे हाथ मिलाया था. सलामन के इस बयान ने सोशल मीडिया पर आग पकड़ी ली है. इसमें कितनी सच्चाई है वो तो किसी को नहीं पता. आइए जानते हैं पाक कप्तान ने क्या कुछ कहा…

सूर्यकुमार पर बड़ा आरोप
सलमान अगा ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है, “टूर्नामेंट के शुरुआती प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस और रेफरी मीटिंग के दौरान सूर्या ने उनसे हाथ मिलाया था, लेकिन जैसे ही वह ऑन कैमरा आए उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया.  उन्होंने आगे ये भी कहा, शायद उन्हें ऐसा करने के लिए बोला गया होगा. अगर फैसला उनका होता तो वह हाथ जरूर मिलाते.”

सलमान अगा का छलका दर्द
आगा ने पोस्ट मैच इंटरव्यू के दौरान कहा, ” आप हाथ नहीं मिला रहे हैं, हमारे साथ इस तरीके का व्यहार कर रहे हैं. इससे आप हमारी नहीं बल्कि क्रिकेट की डिसरिस्पेक्ट कर रहे हैं.  क्रिकेट को जेंटलमेन गेम कहा गया है. आपने उस भावना को आहत किया है. एक प्रोफेशनल खिलाड़ी और टीम ऐसा नहीं करती.”

Add Zee News as a Preferred Source


बिना ट्रॉफी के किया सेलिब्रेट
भारतीय टीम ने फाइनल का खिताब जीतने के बाद पीसीबी के अध्यक्ष से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया था. यह मामला इतना बढ़ गया वह बिना की टीम इंडिया के ट्रॉफी ना लेने पर एसीसी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर अपने साथ चले गए. जिसकी वजह से इतिहास में पहली बार कोई टीम खिताब जीतने के बाद भी बिना खिताब के रह गई. इसके बाद टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के ही जीत को सेलिब्रेट किया. 

ये भी पढ़ें:’कोई भी प्रीमियम…,’ अभिषेक शर्मा ने खुलेआम इस पाकिस्तानी गेंदबाज के लिए मजे, सुनकर उड़ जाएंगे होश



Source link